Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां निर्माणाधीन अपेक्स सोसायटी में खेल रहे 10 वर्षीय मासूम आदित्य की सिर पर लोहे की रॉड गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भर आगे के करवाई में जुट गई।
सांकेतिक फोटो
हादसे में 10 वर्षीय आदित्य की हुई मौत
मिली जानकारी के अनुसार, टावर के ऊपरी हिस्से से अचानक एक लोहे की रॉड नीचे गिरी, जो नीचे खेल रहे 10 वर्षीय आदित्य के सिर पर जा लगी। जिसमे गंभीर रूप से घायल आदित्य को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हजारीबाग जिले के कावतू गांव का रहने वाला था मासूम
मृतक आदित्य का परिवार मूलरूप से झारखंड के हजारीबाग जिले के कावतू गांव का रहने वाला था। उसके पिता फुलेश्वर राम मजदूरी का काम करते हैं और परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा में रहता था। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल के मुताबिक, इस मामले में लापरवाही के चलते निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार को हिरासत में ले लिया गया है।
