Greater Noida Crime: बावरिया गैंग के इनामी कुख्यात लुटेरे को पुलिस ने साथी के साथ दबोचा, 20 से अधिक मामलों में है वांछित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2023, 01:42 PM IST

Gautam Budh Nagar Police Action: गौतमबुद्धनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 35 हजार के इनामी बावरिया गैंग के बदमाश को उसके साथी के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बदमाश के ऊपर 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाश पर गौतमबुद्धनगर पुलिस ने 25 हजार और हरियाणा की करनाल पुलिस ने 10 हजार इनाम रखा था।

KEY HIGHLIGHTS
  • शातिर लुटेरे पर 35 हजार का था इनाम
  • हरियाणा की करनाल पुलिस ने भी घोषित किया था इनाम
  • गौतमबुद्धनगर की बीटा 2 पुलिस ने की कार्रवाई

Greater Noida News: गौतमबुद्धनगर की बीटा 2 थाना पुलिस ने बावरिया गैंग के अंतरराज्यीय चैन लुटेरे को उसके एक साथी के साथ दबोच लिया है। शातिर लुटेरे पर कुल 35 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इसमें 25 हजार का इनाम गौतमबुद्धनगर पुलिस और 10 हजार का इनाम हरियाणा की करनाल पुलिस ने घोषित किया था। बदमाश पर अलग-अलग राज्यों में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Greater Noida News

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बावरिया गैंग के 35 हजार के कुख्यात बदमाश को उसके साथी के साथ किया गिरफ्तार

बता दें कि, बीटा 2 थाना पुलिस ने बावरिया गैंग के अंतरराज्यीय लुटेरे बाबू को नवादा गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके एक साथी विक्की को भी दबोच लिया। दोनों जनपद शामली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से 2 तमंचे, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

End of Feed