Greater Noida News: गौतमबुद्धनगर की रबूपुरा पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इनामी बदमाश काफी लंबे अरसे से फरार चल रहा था। बदमाश अपने साथी के साथ मिलकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। मुठभेड़ के दौरान उसका साथी मौके से फरार हो गया है। उसे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस तलाश कर रही है।
गौतमबुद्धनगर पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को पैर में गोली लगने के बाद दबोचा
बता दें कि, पकड़े गए बदमाश पर लगभग एक दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से बाइक, तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
