Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गंगा जल की आपूर्ति ठप, 20 दिन से टूटी है पाइपलाइन, अभी तक काम शुरू नहीं

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गंगाजल की आपूर्ति ठप हो गई है। सेक्टर-12 में डी पार्क के समीप पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पिछले 20 दिनों से पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित चल रही है। इसके बावजूद अब तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया है।

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गंगाजल की आपूर्ति ठप हो गई है, जिसका कारण टूटी हुई पाइपलाइन को बताया जा रहा है। इस वजह से 20 दिनों से इस इलाके में पीने की पानी की समस्या चल रही है। ग्रेटर नोएडा में गंगाजल परियोजना उद्घाटन के ढाई साल बाद भी सुचारू रूप से नहीं चल रही है। आए दिन पाइपलाइन के फटने से प्राधिकरण को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-12 क्षेत्र में स्थित डी पार्क के नजदीक गंगाजल की मुख्य पाइपलाइन 30 से 35 मीटर में क्षतिग्रस्त हो गई है।

Ganga water supply halted in Greater Noida West

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गंगाजल की आपूर्ति हुई बंद

पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इलाके में गंगाजल की आपूर्ति पिछले 20 दिनों से बंद पड़ी है। यहां एक बिल्डर द्वारा सोसाइटी के पास बैरिकेडिंग का काम करवाया जा रहा है। इसी विकास कार्य के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पीने के पानी की सुविधा बंद कर दी गई है। पाइपलाइन बिछाने का काम करने वाली संस्था के अधिकारियों ने इस संबंध में प्राधिकरण के अधिकारियों को अवगत करा दिया है। इसके बावजूद अब तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया है।

End of Feed