ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में फिर अटकी लिफ्ट, 20 मिनट तक फंसे रहे लोग, मैनेजमेंट पर लापरवाही का आरोप

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की आम्रपाली गोल्फ होम्स और किंग्सवुड सोसाइटी की लिफ्ट में खराबी होने के कारण वह अचानक बीच में अटक गई। इस दौरान लिफ्ट में सवार 5 लोग करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे, जिसके कारण उनकी हालत खराब हो गई।

Image

ग्रेटर नोएडा में फिर अटकी लिफ्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से पहले भी कई बार लिफ्ट फंसने की खबर सामने आई है। ऐसा ही एक मामला हाल-फिलहाल में सामने आया। बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा की आम्रपाली गोल्फ होम्स और किंग्सवुड सोसाइटी की लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक पांच लोग फंसे रहे। इस दौरान उन सभी की हालत खराब हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट में फंसे पांचों लोगों को बाहर निकाला। लिफ्ट के अटकने को लेकर लोगों का आरोप है कि लिफ्ट के सही तरह से रखरखाव न होने के कारण लिफ्ट में खराबी हुई, जिसकी वजह से लिफ्ट अटक गई और लोग उसमें 20 मिनट तक फंसे रहे।

16वें फ्लोर पर अटकी लिफ्ट

सोसाइटी के एओ अध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि यह घटना रविवार शाम की है। यहां करीब 5 युवक बी-2 टावर में ऊपर से नीचे आने के लिए लिफ्ट में चढ़े थे। लेकिन अचानक 16वें फ्लोर पर लिफ्ट अटक गई। कुछ देर के इंतजार के बाद भी जब लिफ्ट नहीं चली और न ही खुली तो उन्होंने लोगों को आवाज देने के साथ लिफ्ट का दरवाजा बजाना शुरू किया। इसके साथ ही सिक्योरिटी अलार्म भी बजाया। सिक्योरिटी अलार्म सुनने के बाद तुरंत सुरक्षाकर्मी लिफ्ट के पास पहुंचे और लिफ्ट में फंसे युवकों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट का गेट खुला।

बताया जा रहा है कि इस दौरान युवक करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे, जिससे उनकी हालत खराब हो गई। इस घटना के बाद सोसाइटी के लोगों का कहना है कि लिफ्ट की बेल्ट ठीक से काम नहीं कर रही थी, यही कारण है कि लिफ्ट अचानक अटक गई। लोगों ने सोसाइटी प्रबंधन पर लिफ्ट का रखरखाव करने में लापरवाही बरतने के आरोप लगाया है। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि लिफ्ट को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसको लेकर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article