ग्रेटर नोएडा के लोगों की यात्रा और आसान बनाने के लिए 500 ई-बसों की सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इससे लोग कम पैसों में लंबी और सुविधा से भरी यात्रा आसानी से कर सकेंगे। बता दें कि ग्रटेर नोएडा से शुरू होने वाली बसों के लिए एक या दो नहीं बल्कि तीनों प्राधिकरणों की तरफ से एसपीवी कंपनी का गठन किया जा रहा है। इसमें यमुना प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और नोएडा प्राधिकरण शामिल है। इस प्रोजेक्ट को 675 करोड़ रुपये की लागत के साथ शुरू किया जा रहा है।
ग्रेटर नोएडा में चलेंगी 500 ई-बसें
बारह साल तक करना होगा बसों का संचालन
जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा में शुरू होने वाली 500 ई-बसों का संचालन चयनित कंपनी द्वारा 12 साल तक किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक बस को सालाना 72,000 किलोमीटर चलाना आवश्यक है।
इन रूटों पर चलेगी ई-बसें
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ग्रेटर नोएडा में शुरू होने वाली इलेक्ट्रिक बसें सेक्टर 12 से 22 कसाना वाया निठारी कुलेसरा हबीबपुर सूरजपुर कलेक्ट्रेट, बोटैनिकल गार्डन से दादरी बस स्टॉप, शारदा यूनिवर्सिटी, शशि चौक, परी चौक से जेवर एयरपोर्ट वाया रबूपुरा, डिग्री गोल चक्कर से रजनीगंधा चौक, नोएडा स्टेडियम से वीर सावरकर चौक, एक मूर्ति चौक से जीबी यूनिवर्सिटी गेट नंबर 1, बोटैनिकल गार्डन से ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी से जीबी यूनिवर्सिटी वाया कसाना, सेक्टर 90 से सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन, बिरला इंस्टिट्यूट से सेक्टर 62, बोटैनिकल गार्डन से नई दिल्ली स्टेशन, परी चौक से आनंद विहार रेलवे स्टेशन, दादरी से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन तक रूटों से चलेगी। इन रूटों पर यात्रा करने वाले लोगों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा।
सुबह 6:30 से रात 11 बजे तक मिलेगी सेवा
ग्रेटर नोएडा में शुरू होने वाली ई-बसों का किराए को लेकर अभी चर्चा की जा रही है। यह बसें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और 25 रूटों पर चलेंगी। जानकारी के अनुसार, इनमें से 300 बसें नोएडा, 100 ग्रेटर नोएडा, और 100 यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में होंगी। यह 675 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है, जिसमें बसों के लिए टेंडर जारी किया गया है। टेंडर के लिए कंपनियों को 15 मार्च तक आवेदन करने की अनुमति है। 16 मार्च को बीड खोली जाएगी। बसें 10 मिनट के अंतराल पर सुबह 6:30 से रात 11:00 बजे तक चलेंगी।
