ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्वास्थ्य सुविधाओं की नई किरण; नॉलेज पार्क-5 में बनेगा हाईटेक ईएसआईसी अस्पताल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नॉलेज पार्क-5 में गौतमबुद्धनगर जिले का दूसरा ईएसआईसी अस्पताल बनने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अस्पताल के लिए 7.24 एकड़ जमीन आवंटित करने की मंजूरी दे दी है। ये अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल तीन वर्षों में तैयार होगा और स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा।

दिल्ली एनसीआर में रहने वालों के के लिए एक अच्छी खबर आई है। जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नॉलेज पार्क-5 में गौतमबुद्धनगर जिले का दूसरा ईएसआईसी अस्पताल बनने जा रहा है। यह फैसला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 139वीं बोर्ड बैठक में लिया गया, जिसमें अस्पताल के लिए जमीन आवंटित करने पर सहमति दी गई।

ESIC hospital to be built Greater Noida West

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बनेगा ईएसआईसी अस्पताल

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तीन अहम फैसलों पर मुहर लगी, जिनमें जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को राहत देना भी शामिल है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बताया कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) को अस्पताल बनाने के लिए 5000 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से 7.24 एकड़ जमीन दी जाएगी। ये आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल तीन वर्षों में बनकर तैयार होगा, जिससे क्षेत्र के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

End of Feed