ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: क्या इरोस ग्रुप होगा मालामाल? नए आवासीय प्रोजेक्ट से कमाएगा 900 करोड़

इरोस ग्रुप का ग्रेटर नोएडा-पश्चिम में नई आवासीय परियोजना से 900 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद है। फिलहाल, इरोस संपूर्णम 3’ शुरू की हो चुकी है।

Image

Greater Noida: क्या इरोस ग्रुप होगा मालामाल? नए आवासीय प्रोजेक्ट से कमाएगा 900 करोड़

ग्रेटर नोएडा: रियल एस्टेट कंपनी इरोस ग्रुप को प्रीमियम आवासीय संपत्तियों की मजबूत मांग के कारण ग्रेटर नोएडा (पश्चिम) में अपनी नई आवासीय परियोजना से लगभग 900 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद है। कंपनी ने हाल ही में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अपनी नई आवासीय परियोजना ‘इरोस संपूर्णम 3’ शुरू की है, जिसमें कुल 726 इकाइयां शामिल हैं। यह परियोजना 5.5 एकड़ में फैली हुई है और इसे 2028 तक पूरा किया जाना है।

इरोस ग्रुप के निदेशक अवनीश सूद ने कहा कि शुरुआती बिक्री की सफलता हमारे ब्रांड में घर खरीदारों के भरोसे और विश्वास को दर्शाती है। इरोस ग्रुप की इन हाउसिंग स्कीम को लोग खासा पसंद रहे हैं। लिहाजा, कंपनी को बड़े मुनाफे की उम्मीद है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article