ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 3 अपराधी गिरफ्तार

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें से एक बदमाश को भागने पर पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस के रोकने पर बदमाश बाइक छोड़कर भाग रहा था, जिससे पुलिस ने उसके पैर में गोली दाग दी-

Image

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें दो बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल होने के बाद गिरफ्तार हुआ है। जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने उसे कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस इनके पकड़े जाने के बाद उनके पुराने रिकॉर्ड को खंगाल रही है और जल्द ही कुछ बड़े खुलासे भी करने वाली है।

घायल अवस्था में बदमाश

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि 12 नवंबर को थाना बिसरख पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नया हैबतपुर चौकी क्षेत्र गौर सिटी 2 पर बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद बदमाश मोनू यादव को घायल अवस्था में तथा अन्य दो बदमाश मुकेश और पवन को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया हैं। बदमाशों के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।

बाइक छोड़ भागने लगे आरोपी

डीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया है कि बिसरख थाना पुलिस टीम जब चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार तीन बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन वह भागने लगे। पुलिस ने जब उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो वह बाइक छोड़कर पुलिस पर फायरिंग करने लगे।

गोली से एक बदमाश घायल

इस दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया और बाकी दो बदमाश वहां से भागने लगे। जिनके पीछे पुलिस टीम लग गई और उन्हें कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया यह शामिल लुटेरे बदमाश है। यह काफी दिनों से वांछित चल रहे थे। उनके पुराने आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

(इनपुट- आईएएनएस)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article