ग्रेटर नोएडा

नशे में दोस्त के सिर पर ईंट से हमला, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त पर ईंट से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुए दोस्त को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के इलाके में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने दोस्त के सिर पर ईंट से हमला किया था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

13 जनवरी की रात की घटना

जानकारी के अनुसार, बिसरख थाना क्षेत्र के इलाके में वरुण हाइट्स सोसाइटी में 13 जनवरी की रात दोनों दोस्तों ने साथ बैठकर शराब पी और खाना खाया। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया है एक दोस्त ने दूसरे के सिर पर ईंट मार दी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यहां दोनों साथ काम करते थे और साथ ही रहते थे।

बिहार के रहने वाले हैं दोनों

पुलिस के अनुसार, वरुण हाइट्स सोसायटी में बिहार निवासी नीरज और सुमित झा एक साथ मजदूरी का कार्य करते थे और साथ ही रहते थे। 13 जनवरी को दोनों ने साथ बैठकर शराब पी और खाना खा रहे थे, तभी शराब के नशे में नीरज और सुमित के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट हो गई और फिर नीरज ने सुमित के सिर पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे सुमित बेहोश हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही उनका ठेकेदार मौके पर पहुंच गया। बाद में उसने सुमित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

इलाज के दौरान मौत

पुलिस ने बताया कि सुमित की हालत नाजुक बनी हुई थी। 14 जनवरी को इलाज के दौरान सुमित की मौत हो गई। पुलिस ने लेबर ठेकेदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि दोनों के बीच विवाद क्यों हुआ था।

इनपुटः आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article