ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में बेजुबान जानवर के साथ बर्बरता, कुत्ते को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, नाले में फेंका शव

ग्रेटर नोएडा में एक कुत्ते की पीट-पीटकर हत्याकर उसके शव को बोरे में बंद कर नाले में फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने अपनी टीम द्वारा कुत्ते के शव को नाले से बाहर निकला लिया है।

Image

कुत्ते की निर्मम हत्या (सांकेतिक फोटो)

Dog Beaten to Death Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन-1 में स्थित गौर अतुल्यम सोसायटी में कथित तौर पर कुछ सुरक्षाकर्मियों और निवासियों ने एक कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिसके बाद गुरुवार रात घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। दादरी थाने के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि ओमीक्रॉन-2 की निवासी और पशु कल्याण संरक्षण गृह का संचालन करने वाली कावेरी राणा नामक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया है।

कुत्ते के शव को नाले से बाहर निकलवाया

राणा की शिकायत के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि गौर अतुल्यम सोसाइटी के अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के पदाधिकारी और सुरक्षाकर्मियों ने एक कुत्ते की काफी देर तक पिटाई की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार रात हुई। घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। थाना प्रभारी ने कहा कि राणा की शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने कुत्ते की हत्या करने के बाद उसे एक बोरे में बंद करके नाले में फेंक दिया। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने अपनी टीम को घटनास्थल पर भेजा तथा कुत्ते के शव को नाले से बाहर निकलवाया।

इस वजह से बढ़ रही पशू क्रूरता की घटनाएं

अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने इस मामले में सुरक्षाकर्मियो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जनपद गौतम बुद्ध नगर के पशु स्वास्थ्य विभाग आवारा कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण नहीं करवा रहा है। उनका आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग आम लोगों की शिकायतों को भी नजर अंदाज कर रहा है, जिसकी वजह से पशु क्रूरता की घटनाएं बढ़ रही हैं।

(इनपुट-भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article