Dhanteras Gold Silver Buying Market and Shubh Muhurat in Greater Noida 2023: धनतेरस के मौके पर बाजार ग्राहकों की आगवानी के लिए तैयार हैं। दुल्हन की तरह सजे बाजारों की रौनक देखकर अलग ही तस्वीर बन रही है। वहीं, देश के साथ एनसीआर के ग्रेटर नोएडा में भी 10 नवंबर शुक्रवार की शाम 5 बजकर 52 मिनट से 7 बजकर 42 तक धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त है। कहते हैं धनतेरस पर प्रदोष काल में धनपति कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन और संपत्ति को स्थायित्व मिलता है। मान्यता है कि धन सुरक्षित रहता है। कुबेर देवताओं के कोषाध्यक्ष और धन के सरंक्षक बताये जाते हैं। इस शुभ अवसर पर आप सोना, सोने आभूषण, चांदी, चांदी के आभूषण आदि की खरीदारी कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको ग्रेटर नोएडा की कुछ चुनिंदा बाजार से रूबरू कराते हैं। जहां से आप धनतेरस पर किफायती दाम में सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य वस्तुए इत्यादि खरीद सकते हैं।
धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त
सोना-चांदी खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त
धनतेरस के खास पर्व पर सोना और चांदी खरीदने वालों की लोगों की भीड़ बाजारों में दिख रही है। ऐसे में हम आपको बताने वाले हैं कि धनतेरस के मौके पर ग्रेटर नोएडा में कहां का बाजार किफायती दाम में सोने और चांदी की खरीदारी के लिए उत्तम रहेगा। इस खास दिन सोना-चांदी खरीदारी और धनतेरस की पूजा के लिए भी शुभ मुहूर्त तय है। तो आइये जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त और समय।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सोना और चांदी खरीदने के लिए सबसे अनुकूल समय सुबह 12 बजकर 35 मिनट से दोपहर 02 बजकर 46 मिनट तक है। खरीदारी दोपहर 12:35 बजे से शुरू होकर अगले दिन 11 नवंबर को दोपहर 01:57 बजे तक की जा सकती है। वहीं, हिंदू पौराणिक कथाओं में झाड़ू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। लिहाजा, इसे भी घर लाना अनिवार्य है। माना जाता है कि धनतेरस पर झाड़ू प्राप्त करने से देवी प्रसन्न होती हैं और उनका दिव्य आशीर्वाद घर में आता है। इसके अलावा लोग आज के दिन नए वाहन, प्रॉपर्टी, वस्त्र और फर्नीचर इत्यादि खरीद कर धनतेरस को खास बनाते हैं।
इतने बजे करें पूजा
ग्रेटर नोएडा में धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 52 मिनट से 7 बजकर 42 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल 10:43 AM से 12:03 PM तक है । चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा तो वहीं सूर्य तुला राशि पर है।तिथि
कृष्ण पक्ष त्रयोदशी - Nov 10 12:36 PM – Nov 11 01:58 PMये हैं गोल्ड रेट
ग्रेटर नोएडा में ज्वैलर्स के कई फेमस और बड़े शोरूम मौजूद हैं। यहां आपको 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम के लिए 60,190 रुपये के चुकाने पड़ेंगे, जबकि इतने ही ग्राम के 22 कैरेट सोने के लिए करीब 55,174 रुपये के आसपास खर्च करना होगा। वहीं, 10 ग्राम उत्तम चांदी के लिए 709 रुपये के आसपास रुपये चुकान पड़ेंगे। ये दाम धनतेरस की शाम तक कम ज्यादा भी हो सकते हैं। लिहाजा, दुकान में पहुंचकर ज्वैलर्स से मौजूदा समय के रेट जरूर जान लें। खबर लिखे जाने तक का ये लाइव रेट अंकित किया गया है। ये सभी रेट (Bullion Rates) से लिए गये हैं।इन जगहों से खरीद सकते हैं सोना-चांदी
तिरुपति ज्वैलर्स (Tirupati Jewellers) जगत प्लाजा, ग्रेटर नोएडा
करण ज्वैलर्स ( Karan Jewellers) ग्रेटर नोएडा
प्रेम जी ज्वैलर्स (Prem ji jewellers) गुरुबख्श प्लाजा, जगत फार्म, ग्रेटर नोएडा
मनोहर लाल सर्राफ एंड संस ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड ग्रेटर नोएडा
लाला लक्ष्मी चंद एंड संस ज्वैलर्स निराला एस्टेट टेक जोन IV, ग्रेटर नोएडा
