Greater Noida News: ग्रटेर नोएडा सड़क किनारे एक युवक का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लहूलुहान अवस्था में शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को धारदार हथियार से युवक की हत्या करके फेंके जाने की आशंका है। क्योंकि युवक के गले पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है। ये मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र के 130 मीटर रोड का है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।
ग्रेटर नोएडा
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में मिला युवक का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated Sep 5, 2024, 10:35 AM IST
