Greater Noida: दूषित पानी ने पहुंचाया अस्पताल, उल्टी, दस्त और बुखार से 500 लोग परेशान

ग्रेटर नोएडा की 'सुपरटेक इको विलेज 2' में दूषित पानी पीने से बीमार लोगों की संख्या 500 के पार पहुंच चुकी है। फिलहाल, को निजी अस्पतालों ने सोसाइटी के अंदर हेल्थ चेकअप कैंप लगाया है।

ग्रेटर नोएडा के 'सुपरटेक इको विलेज-2' सोसाइटी में दूषित पानी पीने के कारण बीमार पड़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को यह आंकड़ा 500 से अधिक हो गया। मंगलवार को जब गौतम बुद्ध नगर के स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाया था तब यह आंकड़ा 300 के पार पहुंच गया था। बुधवार को निजी अस्पतालों ने सोसाइटी के अंदर हेल्थ चेकअप कैंप लगाया। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सोसाइटी में कई परिवार ऐसे हैं, जिसके सभी सदस्य दूषित पानी पीकर बीमार हो चुके हैं।

उल्टी, दस्त और बुखार से लोग परेशान

बता दें कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के कैंप में बीमार लोगों की संख्या 339 थी। लेकिन, बुधवार को निजी अस्पतालों के लगाए गए कैंप में 200 से अधिक लोगों ने चिकित्सा सहायता ली। इसमें से ज्यादातर मरीज उल्टी, दस्त और बुखार की समस्या से परेशान थे। बीमार लोगों में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या सबसे ज्यादा है। इस मामले को लेकर सोसाइटी से पानी के सैंपल लिए जा चुके हैं। इसके अलावा 'ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण' के अधिकारियों ने भी पाइपलाइन और चेकप्वाइंट का निरीक्षण किया था।

End of Feed