ग्रेटर नोएडा में पुलिस एनकाउंटर; फायरिंग के बाद 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, हथियार और लूट का सामान बरामद

ग्रेटर नोएडा में सुबह-सवेरे थाना बीटा 2 पुलिस और तीन बदमाशों के बीच आमना-सामना हुआ। चेकिंग के दौरान संदिग्धों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस से घिरते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक शातिर बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया।

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। सुबह सवेरे थाना बीटा 2 पुलिस का तीन बदमाशों से आमना-सामना हुआ। चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने इको गाड़ी सवार तीन संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, तो वे गाड़ी मोड़कर भागने लगे। पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

Criminals arrested in Police Encounter

पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार हुए आरोपी

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो बदमाश मौके से फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, है कि ये बदमाश शातिर लुटेरे हैं, जो अपनी गाड़ी में सवारी बनाकर यात्रियों के साथ लूटपाट करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से एक इको गाड़ी, लूट के दो मोबाइल फोन, 2500 रुपये नगद और एक अवैध तमंचा बरामद किया है।

End of Feed