Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में निलौनी मस्जिद के इमाम मोहम्मद गजनफर को भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मूल रूप से बिहार के निवासी गजनफर ने करीब तीन महीने पहले संभल को लेकर एक भड़काऊ पोस्ट शेयर किया था, जिससे साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका जताई जा रही थी।
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करने वाला अपराधी गिरफ्तार
इस मामले में संज्ञान लेते हुए थाना रबूपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का आरोप है कि इमाम ने जानबूझकर ऐसा वीडियो साझा किया जिससे समाज में अशांति फैल सकती थी। इस घटना ने सोशल मीडिया पर गैर-जिम्मेदाराना गतिविधियों को लेकर फिर से चर्चा छेड़ दी है।
