ग्रेटर नोएडा

Greater Noida में मिला प्रेमी जोड़े का शव, सुसाइड या हत्या; जांच में जुटी पुलिस

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक प्रेमी जोड़े का शव मिला है। जिससे आसपास के इलाके के लोगों में दशहत का महौल है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है-

Image

ग्रेटर नोएडा में मिला कपल का शव

Photo : Times Now Digital

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक प्रेमी जोड़े का शव जंगल में मिला। जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुसाइड की आशंका जताई जा रही है। भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। जिसके बाद भारी पुलिस फोर्स मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया। जिसे लेकर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी है। मामला दादरी थाना क्षेत्र के मायचा का है।

प्रेमी जोड़े का मिला शव

थाना दादरी क्षेत्रान्तर्गत एक युवक-युवती का शव मिला है, उक्त सूचना पर तत्काल अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था श्री शिव हरी मीना व डीसीपी ग्रेटर नोएडा मय फोर्स व फोरेसिंक टीम/ डॉग डॉग स्क्वायड के साथ घटना स्थल पर मौजूद हैं।फोरेसिंक टीम के द्वारा घटना स्थल के निरीक्षण के दौरान आस पास वोमेटिंग (उल्टियां) होना पाया गया है।

बुलंदशहर के रहने वाले थे कपल

प्रथम दृष्टया जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है, युवक युवती जनपद बुलन्दशहर के रहने वाले हैं। दोनों के परिजन मौके पर मौजूद रहे। मृतक युवक के भाई द्वारा जानकारी दी गई कि युवक द्वारा उसके मोबाइल फोन पर आत्महत्या करने के संबं में मैसेज किया गया था।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

मैसेज को मृतक के भाई द्वारा पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है। दोनों शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। प्रकरण में सभी पहलुओं पर गहनता से जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article