ग्रेनो वेस्ट में 80 करोड़ की लागत से बन रहा STP, शहर से गुजरने वाली हिंडन नदी को मिलेगा नया जीवन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 में 45 एमएलडी क्षमता वाले अत्याधुनिक सीवरेज शोधन संयंत्र का निर्माण शुरू हो गया है, जो शहर की स्वच्छता में महत्वपूर्ण योगदान देगा। नॉलेज पार्क-5 में भी 50 एमएलडी क्षमता वाले एक अन्य एसटीपी की योजना सक्रिय चरण में है। यह परियोजना प्रदूषित जल को शोधित कर पर्यावरण सुधारने और हिंडन नदी को नया जीवन देने का प्रयास करेगी।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 में 45 एमएलडी क्षमता वाले सीवरेज शोधन संयंत्र (एसटीपी) का निर्माण प्रारंभ हो चुका है। आधुनिक तकनीकों से लैस ये संयंत्र लगभग डेढ़ साल में बनकर तैयार होगा, जिसमें 80 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसी के साथ, नॉलेज पार्क-5 में 50 एमएलडी क्षमता वाले एक अन्य एसटीपी के निर्माण की योजना भी सक्रिय चरण में है, जहां स्थान चिन्हित कर निविदा जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहर को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर एसटीपी स्थापित करने की योजना पर कार्य कर रहा है, ताकि संपूर्ण सीवर को शोधित किया जा सके।

Construction of STP started in Greno West

ग्रेनो वेस्ट में एसटीपी का निर्माण शुरू (प्रतीकात्मक फोटो)

इस योजना के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 में चार एकड़ भूमि पर एसटीपी निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, कार्यदायी संस्था को इसे लगभग डेढ़ साल में पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है, जबकि संचालन और रखरखाव के लिए 120 माह की कार्य अवधि निर्धारित की गई है। गाजियाबाद से होते हुए हिंडन नदी नोएडा और ग्रेटर नोएडा का बॉर्डर बनाती हुई आगे चलकर यमुना में मिल जाती है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हिंडन को देखकर कोई नहीं कह सकता कि ये नदी है, बल्कि यहां पर हिंडन नदी का काला पानी और उससे उठती बदबू नाले का एहसास देती है। STP बनने से हिंडन में साफ पानी गिरेगा तो उसे नया जीवन मिल सकता है।

End of Feed