ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार की रात दो कारों की आमने-सामने की भीषण टक्कर के बाद एक गाड़ी में आग लग गई। आग लगने के दौरान जीटी रोड पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान चालक सही समय पर गाड़ी से बाहर निकल आया, वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। हादसे की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है।
हादसा रात्रि करीब 10:15 बजे हुआ। गनीमत रही कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। ये हादसा दादरी थाना क्षेत्र के नई बस्ती के पास जीटी रोड पर हुआ। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिससे में कार धू-धूकर जलती नजर आ रही है। आसपास लोग आग बुझाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं, लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण उसे बुझाया नहीं जा सका, जिससे कार बुरी तरह जल गई।
