Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में कार में लगी आग, युवक की जलकर मौत; हत्या की आशंका

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक कार में आग लग गई। इसमें एक युवक की जलकर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, युवक की मौत के पीछे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के कोट पुल गांव नगला नैनसुख के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक कार में आग लगने से उसमें बैठे युवक की जलकर मौत हो गई। घटना के समय सड़क से गाड़ी सड़क से लगभग 100 मीटर अंदर झाड़ियों में मिली। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी कोशिश की, लेकिन युवक को नहीं बचाया जा सका।

crime scene

सांकेतिक फोटो।

पुलिस ने मृतक की पहचान की

पुलिस के अनुसार, कार का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 14 जीसी 3609 है, और इसमें जले हुए शव की पहचान संजय यादव, निवासी नेहरू नगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

End of Feed