ग्रेटर नोएडा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में कार में लगी आग, युवक की जलकर मौत; हत्या की आशंका

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक कार में आग लग गई। इसमें एक युवक की जलकर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, युवक की मौत के पीछे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के कोट पुल गांव नगला नैनसुख के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक कार में आग लगने से उसमें बैठे युवक की जलकर मौत हो गई। घटना के समय सड़क से गाड़ी सड़क से लगभग 100 मीटर अंदर झाड़ियों में मिली। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी कोशिश की, लेकिन युवक को नहीं बचाया जा सका।

पुलिस ने मृतक की पहचान की

पुलिस के अनुसार, कार का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 14 जीसी 3609 है, और इसमें जले हुए शव की पहचान संजय यादव, निवासी नेहरू नगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

युवक की हत्या की आशंका

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है और बाद में कार में आग लगाई गई। फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल की जांच की गई है। संजय यादव के परिजनों ने बताया कि वह गाजियाबाद से साइट पर जाने के लिए निकला था।

पुलिस ने शुरू की जांच

इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह पता चला है कि ज्वेलरी के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था, जिसे लेकर संजय यादव की हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की गहनता से जांच कर रही है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article