ग्रेटर नोएडा और नोएडा एक्सटेंशन के बीच बन रही बस लेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट यानी नोएडा एक्सटेंशन को ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों और ईस्टर्न पेरिफरल वे से जोड़ने वाली 130 मीटर रोड पर बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए यहां एक बस लेन बनाई जा रही है। ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए इसका काम भी तेज कर दिया गया है।

ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट यानी नोएडा एक्सटेंशन को जोड़ने वाली 130 मीटर चौड़ी सड़क पर लगातार ट्रैफिक का दबाव बढ़ता जा रहा है। इसी रोड पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई बड़ी-बड़ी सोसाइटी हैं, जहां के लोग नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा जाने के लिए भी इस रोड का इस्तेमाल करते हैं। इस रोड पर ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए यहां एक बस लेन बनाने काम किया जा रहा है। बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए इसका काम तेज कर दिया गया है। बता दें कि मौजूद 130 मीटर सड़क से अलग एक नई लेन का निर्माण कार्य यहां पर चल रहा है।

130 meter road

ग्रेटर नोएडा 130 मीटर रोड पर बन रही बस लेन

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अनुसार बस लेन के निर्माण का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। अथॉरिटी ऑफिस के पास स्थित गोल चक्कर से सेक्टर पाई गोल चक्कर तक मुख्य सड़क के दोनों ओर इस बस लेन (Bus Bay) का निर्माण कार्य चल रहा है। इस हिस्से की लंबाई एक किमी से कुछ अधिक है।

End of Feed