ग्रेटर नोएडा

नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने के लिए हिंडन पर पुल और सड़क सितंबर तक हो जाएंगे तैयार

हिंडन पुल के माध्यम से नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाला नया मार्ग सितंबर तक तैयार हो जाएगा। ये मार्ग सेक्टर-146 और 147 से होते हुए ग्रेटर नोएडा के एलजी गोलचक्कर से जुड़ जाएगा। फिलहाल, लोगों को परी चौक होकर आवागमन करना पड़ता है।

Image

हिंडन पर पुल और सड़क सितंबर तक हो जाएगी तैयार

नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने के लिए पुल और सड़क सितंबर तक हो तैयार जाएंगे। नोएडा प्राधिकरण ने हिंडन नदी पर निर्माणाधीन पुल को जोड़ने के लिए एप्रोच रोड बनाने के कार्य को 52 प्रतिशत तक पूरा कर लिया है। पुल के दोनों ओर सड़कें बनाने की जिम्मेदारी प्राधिकरण को सौंपी गई है। प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक, सड़क निर्माण के लिए पत्थर डालने का कार्य शुरू हो गया है। एक्सप्रेसवे के समानांतर सेक्टर-146 और सेक्टर-147 के बीच 45 मीटर चौड़ी सड़क से इस पुल का निर्माण किया जा रहा है। नोएडा क्षेत्र में एप्रोच रोड की कुल लंबाई 810 मीटर होगी, जिसे दो हिस्सों में विभाजित किया गया है। इस परियोजना पर कुल 31 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत आएगी।

एप्रोच रोड से यातायात में होगी आसानी

नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम विजय रावल ने बताया कि इस साल सितंबर तक काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए तेजी से कार्य कराया जा रहा है। एप्रोच रोड के निर्माण से नोएडा के औद्योगिक सेक्टर-151, 153, 154, 155, 156, 157, 158, 159, 160 और 162 में विकसित हो रही औद्योगिक इकाइयों से ग्रेटर नोएडा की ओर आने-जाने में आसानी होगी। ग्रेटर नोएडा के एलजी चौक, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, पुलिस आयुक्त कार्यालय, साथ ही सूरजपुर और गाजियाबाद जाने का मार्ग भी सरल हो जाएगा।

पुल निर्माण की रफ्तार धीमी

हिंडन पर पुल निर्माण का कार्य धीमी गति से चल रहा है। ये परियोजना यूपी ब्रिज कॉरपोरेशन को सौंपी गई है। कॉरपोरेशन ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के साथ पत्राचार कर आठ करोड़ रुपये की अतिरिक्त लागत का अनुरोध किया है। प्राधिकरण ने चार करोड़ रुपये की अतिरिक्त लागत को स्वीकृति दी है, जबकि शेष राशि पर अभी विचार-विमर्श चल रहा है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार