ग्रेटर नोएडा में खेला जाएगा इंटरनेशनल क्रिकेट मैच, इस दिन से AFG vs BAN के बीच होगी टक्कर

ग्रेटर नोएडा के शहीद पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच वनडे और टी-20 मैच खेला जाएगा। इसकी मेजबानी भारत करेगा। इस मैच का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

Shaheed Pathik Sports Complex: ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में क्रिकेट के दिग्गजों का जुटान होने जा रहा है। यह स्टेडियम फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज गवाह बनने जा रहा है। यहां बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच अगले महीने से क्रिकेट मैच शुरू होने जा रहा है। बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान शासन के बाद भारत की मेजबानी में यह पहली क्रिकेट सीरीज है।

Cricket stadium

सांकेतिक फोटो।

मैचों का कार्यक्रम जारी

जानकारी के अनुसार, शहीद पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 25 जुलाई से छह अगस्त तक वनडे और टी-20 मैच होने हैं। इसके लिए बीसीसीआई ने कार्यक्रम जारी किया है। इस सीरीज में हिस्सा लेने के लिए बांग्लादेश की टीम 22 जुलाई को भारत की राजधानी नई दिल्ली पहुंचेगी और सीरीज खत्म होने के बाद सात अगस्त को भारत से वापसी करेगी।

End of Feed