डॉक्टर की लापरवाही की हद, सात साल के बच्चे की गलत आंख का कर दिया ऑपरेशन

लड़के के पिता ने अपनी शिकायत में डॉक्टर का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है और अस्पताल को सील करने का भी मांग की है। पुलिस ने कहा कि जांच शुरू हो गई है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Doctor Operates On Wrong Eye: ग्रेटर नोएड में सात वर्ष के लड़के को डॉक्टरों की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में लड़के को बाईं आंख की सर्जरी के लिए ले जाया गया था, लेकिन लापरवाही की स्थिति ऐसी रही कि यहां उसकी दाहिनी आंख का ऑपरेशन कर दिया गया। घटना 12 नवंबर को सेक्टर गामा 1 स्थित आनंद स्पेक्ट्रम अस्पताल में हुई।

Eye operation

प्रतीकात्मक तस्वीर

लड़के के पिता नितिन भाटी के अनुसार, बच्चे की बाईं आंख से अक्सर पानी बह रहा था जिसके बाद वे बच्चे को अस्पताल ले गए थे। जांच के बाद डॉक्टर आनंद वर्मा ने उन्हें बताया कि उसकी आंख में प्लास्टिक जैसी कोई चीज है, जिसे ऑपरेशन से ठीक किया जा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन की लागत 45,000 रुपये आएगी।

End of Feed