Greater Noida: गौर सिटी-1 और 2 के बीच सड़क चौड़ीकरण के साथ नए यूटर्न की सौगात; ट्रैफिक से मिलेगी राहत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गौर सिटी-वन और टू के बीच सड़क चौड़ीकरण के साथ नए यूटर्न के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। इस पहल से 20 से अधिक सोसाइटी में रहने वाले करीब डेढ़ लाख लोगों को रोजाना की आवाजाही में राहत मिलेगी।

Gaur City U Turn Construction: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक को सुचारु करने के उद्देश्य से गौर सिटी-वन और टू के बीच स्थित सड़क पर जल्द यूटर्न का निर्माण किया जाएगा। इस यूटर्न के बन जाने से आसपास की 20 से अधिक सोसाइटी में रहने वाले करीब डेढ़ लाख निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही वाहनों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए इस मार्ग के सर्विस रोड को चौड़ा करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

New U Turn Road Widening Project in Greater Noida West (Symbolic Photo)

गौड़ सिटी-1 और 2 के बीच सड़क चौड़ीकरण के साथ नए यूटर्न का प्रोजेक्ट (प्रतीकात्मक फोटो)

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार सर्विस रोड की चौड़ाई बढ़ाकर पांच मीटर की जाएगी, जिससे दो वाहन एक साथ आसानी से निकल सकेंगे। फिलहाल यह मार्ग करीब साढ़े तीन मीटर चौड़ा है और गौर सिटी-वन व टू की 20 से अधिक सोसाइटी के निवासियों के साथ-साथ क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद की ओर जाने वाले लोग भी इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। दिनभर, खासकर सुबह से देर रात तक भारी ट्रैफिक दबाव के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।

End of Feed