Greater Noida Murder: ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को एक युवक को उसके घर के बाहर गोली मार दी गई। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। यह गोलीबारी इकोटेक-1 पुलिस स्टेशन इलाके में हुई, जहां पीड़ित, जिसकी पहचान नितिन के तौर पर हुई, उसको हथियारबंद हमलावरों ने निशाना बनाया। जहां नितिन को गोली लगने से गंभीर चोटें आईं। पीड़ित को गंभीर हालात में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
नोएडा में 'योगीराज को चुनौती'; हत्या के आरोपी का दिनदहाड़े मर्डर
CCTV फुटेज में तीन हमलावर नितिन के घर के पास आते और फिर पास से गोली चलाते हुए दिख रहे हैं। हमलावर नितिन को गोली मारकर कुछ ही सेकंड में मौके से भाग जाते हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे सीनियर पुलिस ऑफिसर सुधीर कुमार ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह हत्या आपसी रंजिश का नतीजा थी।
क्यों चलाई गया नितिन का मर्डर?
पुलिस ने बताया कि नितिन का कुछ गांववालों से झगड़ा हुआ था। नितिन पर गोली चलाने में आरोपी सचिन का नाम सामने आया है। सचिन ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे निशाना बनाया और फायरिंग की।
क्राइम सीन की जांच के बाद, सबूत इकट्ठा करने के लिए एक फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और बाकी आरोपियों को ढूंढने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के लिए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में भारी पुलिस तैनात की गई है। अधिकारियों ने कहा कि घटनाओं का क्रम और इसमें शामिल सभी लोगों की भूमिका का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।
नितिन भी हत्या के मामले में गया था जेल
यह इकोटेक 1 थाना क्षेत्र लुक्सर गांव की घटना है। कुछ दिन पहले ही आरोपी सचिन जेल से छूटा था।...और जानकारी ये भी है कि मृतक नितिन भी हत्या के मामले में जेल गया था। जहां जेल से आते ही दुसरे पक्ष ने कर उसकी हत्या कर दी। बाकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
