गोपालगंज संजना हत्याकांड : आरोपी के दरवाजे पर ही परिजनों ने जला दी चिता...गिरफ्तारी न होने पर फूटा गुस्सा

बिहार के गोपालगंज में 12 वर्षीय छात्रा संजना पटेल की हत्या के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद फरार आरोपियों के दरवाजे पर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

गोपालगंज में 12 वर्षीय छात्रा संजना पटेल की हत्या के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने फरार आरोपियों के दरवाजे पर ही शव का दाह-संस्कार कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। परिजन मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।

Gopalganj student murder

बिहार के गोपालगंज में 12 वर्षीय छात्रा संजना पटेल की हत्या

मामला गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के खानपुर अजमत गांव का है। जानकारी के मुताबिक, पवन सिंह की 12 वर्षीय बेटी संजना को 12 अक्टूबर को उसके पड़ोसियों ने कथित तौर पर अगवा कर लिया था। इसके बाद उसकी कमरे में बंद कर हत्या कर दी गई। 14 अक्टूबर को आरोपियों के घर के पास छात्रा का खून से लथपथ शव बरामद हुआ था।

End of Feed