शहर

दुबई से सोना ला रहे यात्री तमिलनाडु में गिरफ्तार, एयरपोर्ट पर जांच में 26 लाख का सोना जब्त

तमिलनाडु के त्रिची अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दुबई से आए एक यात्री से 26 लाख रुपये से अधिक कीमत का 325 ग्राम सोना जब्त किया है-

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के त्रिची एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने मंगलवार रात दुबई से आए एक यात्री से 325 ग्राम सोना जब्त किया है। जब्त सोने की कीमत 26 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दुबई से एयर इंडिया एक्सप्रेस से आए यात्री को सीमा शुल्क अधिकारियों ने जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से 325 ग्राम सोना मिला।

जब्त सोने की कीमत 26,33,148 रुपये

बता दें कि यात्री ने सोना कपड़ों में दो छोटे पैकेट में छिपाकर रखा था। जब्त सोने की कीमत 26,33,148 रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यात्री को अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में त्रिची एयरपोर्ट पर एक महिला को एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने गिरफ्तार किया था। महिला के पास से अधिकारियों ने 2 किलो 291 ग्राम सोना जब्त किया था। उस दौरान सोने की कीमत लगभग 1.53 करोड़ रुपये बताई गई थी।

2.55 करोड़ रुपयों का सोना और हीरे जब्त

बता दें कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय (सीएसएमआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 17-18 जनवरी की मध्य रात्रि में अलग-अलग मामलों में कुल 2.55 करोड़ रुपये की कीमत का सोना और हीरे जब्त किए थे।

कच्चे सोने का पाउडर बरामद

पहले मामले में, विशेष जानकारी के आधार पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आ रहे दो यात्रियों को रोका था। उनके पास से 24 कैरेट कच्चे सोने का पाउडर (गोल्ड डस्ट/स्वर्ण कण) बरामद किया गया था। सोना का वजन 2.465 किलोग्राम था, जिसकी अनुमानित कीमत 1.80 करोड़ रुपये बताई गई थी।

हीरों की कीमत 74.90 लाख रुपये

वहीं, एक अलग घटना में, अधिकारियों ने विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए दुबई जाने वाली फ्लाइट में सवार होने की तैयारी कर रहे एक यात्री को रोका था। गहन जांच करने पर, उसके पास से कटे और पॉलिश मिले थे। हीरों की कीमत 74.90 लाख रुपये थी। इन मामलों में जब्त किए गए सोने और हीरे की कुल कीमत 2.55 करोड़ रुपये थी।

इनपुटः आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article