शहर

Meerut: पहले किया प्रणाम, फिर चोरी को दिया अंजाम; मंदिर में मूर्ति चोरी की घटना CCTV में कैद

यूपी के मेरठ में एक चोर ने मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर ने मूर्ति चोरी करने से पहले भगवान को प्रणाम किया, फिर मूर्ति लेकर फरार हो गया।

Image

मंदिर में चोरी।

Photo : Twitter

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) में एक चोर ने अनोखी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर ने मंदिर से मूर्ति चुराने से पहले भगवान को प्रणाम किया। इसके बाद इधर-उधर देखा और मूर्ति लेकर फुर्र हो गया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल है।

पुलिस को दी गई सूचना

जानकारी के अनुसार, यह घटना मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र के अब्दुल्लापुर की है, जहां एक शिव मंदिर में शिवलिंग के ऊपर लगे नाग देवता की मूर्ति चोरी हो गई। लोग जब मंदिर में पूजा करने गए तो मूर्ति गायब मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी चेक किया तो चोरी के बारे में पता चला।

चोरी से पहले भगवान को प्रणाम

वीडियो में देखा जा सकता है कि चोर पहले मंदिर में प्रवेश करता है। फिर वहां सभी भगवानों को प्रणाम करता है। इसके बाद इधर-उधर देखता है और जब उसे एहसास हो जाता है कि आस-पास कोई नहीं है तब वह आराम से नाग देवता की मूर्ति को अपने झोले में डालता है और बाहर निकल जाता है।

चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद

बता दें कि यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे चोर बेखबर था। उसे इस बात का जरा सा इल्म नहीं था कि उसकी हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही है। तभी तो चोर ने आराम से चोरी को अंजाम दिया। अब इसका वीडियो वायरल हो गया है।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि हम चोर की तलाश में जुटे हैं और जल्द ही वह सलाखों के पीछे होगा। हालांकि, इस मामले में अब तक कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article