उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम के पास ग्लेशियर टूटा, 57 में से 32 मजदूर सुरक्षित; 25 की खोजबीन जारी

उत्तराखंड में कुछ ही दिनों में वार्षिक चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। लेकिन उससे पहले ही आज यानी शुक्रवार 28 फरवरी को बदरीनाथ धाम के करीब माणा गांव के पास एक ग्लेशियर टूट गया। अचानक आए मलबे में कई लोगों के फंसे होने की सूचना है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

उत्तराखंड में एक बार फिर आपदा ने दस्तक दी है। इस बार आपदा गढ़वाल मंडल के चमोली जिले में आई है। यहां बदरीनाथ धाम के पास ही मौजूद माणा गांव के करीब एक ग्लेशियर टूटने की खबर है। मिल रही सूचना के अनुसार ग्लेशियर टूटने की वजह से कई लोग इसकी चपेट में आ गए हैं और कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है।

Uttrakhand

माणा गांव के पास हुए हिमस्खलन के बाद बचाव कार्य जारी

खबरों के मुताबिक ग्लेशियर टूटने से अचानक आए मलबे के नीचे 57 मजदूरों के दबे होने की सूचना है। जिसमें से अब तक 32 मजदूरों को बचा लिया गया है और 25 की खोजबीन के लिए राहत व बचाव कार्य जारी है। खराब मौसम के कारण यहां पर राहत-बचाव कार्य में दिक्कत हो रही है और वहां संपर्क करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

End of Feed