Noida Crime: ‘लिव इन रिलेशनशिप' में रहती थी छात्रा, अब मिली डेडबॉडी; प्रेमी रफूचक्कर

यूपी के नोएडा में ‘लिव इन रिलेशनशिप' में रह रही 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। बलिया की रहने वाली लड़की की मौत के बाद प्रेमी फरार है।

नोएडा: जिले में सूरजपुर थाना क्षेत्र के देवला गांव में अपने दोस्त के साथ ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रह रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से उसका दोस्त फरार है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सूरजपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि देवला गांव में संतोष नामक युवक बलिया की रहने वाली कुमारी अंजलि (19)के साथ ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रह रहा था।

Noida Crime: ‘लिव इन रिलेशनशिप' में रहती थी छात्रा, अब मिली डेडबॉडी; प्रेमी रफूचक्कर

उन्होंने बताया कि सोमवार को अंजलि का शव उसके कमरे में मिला जबकि संतोष फरार है। कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि संतोष एक कंपनी में काम करता था, जबकि अंजलि एक कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई करती थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अंजलि के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि परिजनों से शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

End of Feed