Gwalior News: ग्वालियर में बाइक सवार युवकों ने दिनदहाड़े युवती को किया किडनैप, वारदात CCTV में कैद

ग्वालियर में दिनदहाड़े युवती को दो मोटर साइकिल सवार युवक अगवा कर ले गए।

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात हुई, जहां बस से उतरी युवती को दो मोटर साइकिल सवार युवक अगवा कर ले गए। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार दतिया के बरा गांव की रहने वाली 19 वर्षीय प्राची बस से अपने भाई के साथ ग्वालियर गई थी, वह अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही थी और वह जैसे ही झांसी रोड थाना क्षेत्र में बस से उतरी, तभी उसे मोटर साइकिल सवार दो युवकों ने अगवा कर लिया।

On Camera Woman kidnapped

कैमरे के सामने लड़की को उठा ले गए किडनैपर

युवती को युवक लेकर हुए फरार

दोनों युवको में से एक मोटरसाइकिल पर बैठा रहा, जबकि दूसरा उतरा और उसने युवती को जबरन पकड़कर अपने साथ मोटर साइकिल पर बैठा लिया और भाग गया। मौके पर कई लोग मौजूद थे। मगर, वह युवती को बचाने आगे नहीं आए, कोई कुछ समझ पाता तब तक दोनों युवक, युवती को लेकर भाग गए।

End of Feed