Giriraj Singh in Modi 3.0 Cabinet: मोदी कैबिनेट में बेगूसराय की बल्ले-बल्ले, लगातार दूसरी बार मिला प्रतिनिधित्व; गिरिराज सिंह बने केंद्रीय मंत्री

Giriraj Singh Modi 3.0 Cabinet Taking Oath Today: बेगूसराय लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार सांसद बनने वाले गिरिराज सिंह मोदी कैबिनेट में शामिल हुए हैं। उन्हें लगातार दूसरी बार केंद्र सरकार में मंत्री बनाया गया है।

Giriraj Singh Bihar Begusarai Modi 3.0 Cabinet: नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ कई अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली है। इस लिस्ट में बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद गिरिराज सिंह को भी जगह मिली है। गिरिराज सिंह ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली है। बता दें कि यह लगातार दूसरी बार है जब बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है।

Giriraj singh

गिरिराज सिंह मंत्री पद की शपथ लेते हुए।

बेगूसराय से लगातार दूसरी जीत

बता दें कि भाजपा ने बेगूसराय से लगातार दूसरी बार गिरिराज सिंह को टिकट दिया था। उनका मुकाबला सीपीआई के अवधेश राय से हुआ था और दोनों के बीच काफी कड़ी टक्कर देखने को मिली थी, लेकिन अंत में गिरिराज सिंह ने बाजी मार ली और सीपीआई के उम्मीदवार को पटखनी देते हुए बेगूसराय से दूसरी बार जीत दर्ज की थी।

End of Feed