अब गाजियाबाद में होगा 'राम सेतु' पर सफर, इस एलिवेटेड रोड का बदला नाम; स्वागत के लिए लगेगा धनुष-बाण वाला प्रवेश द्वार

गाजियाबाद की 11 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड को अब आधिकारिक तौर पर 'राम सेतु' के नाम से नई पहचान दी जा रही है। साथ ही भगवान राम के धनुष-बाण की आकृति वाला भव्य प्रवेश द्वार तैयार किया जा रहा है, जिससे इस मार्ग को सांस्कृतिक स्वरूप मिलेगा।

Ram Setu Road Ghaziaabad: 'राम सेतु', भारत के पंबन द्वीप (रामेश्वरम) और श्रीलंका के मन्नार द्वीप के बीच चूना पत्थर की एक 48 किमी लंबी प्राकृतिक और मानव-प्रभावित शृंखला है। हिंदू महाकाव्य रामायण के अनुसार, इसका निर्माण भगवान राम की वानर सेना द्वारा लंका जाने के लिए किया गया था। वैज्ञानिक शोध इसे लगभग 7,000 साल पुराना भी बताते हैं। लेकिन यहां से हजारों किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अब एक सड़क राम सेतु के नाम से जानी जाएगी। बता दें कि गाजियाबाद नगर निगम ने दिल्ली को शहर से जोड़ने वाली 11 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का नाम राम सेतु (Ram Setu) रखा है। इस मार्ग को अलग सांस्कृतिक पहचान देने के लिए इसके दिल्ली वाले सिरे पर एक भव्य प्रवेश द्वार भी बनाया जा रहा है, जिस पर भगवान राम के धनुष-बाण जैसी आकृति लगाई जाएगी।

Ram Setu Road Ghaziaabad

गाजियाबाद की अब यह रोड कहलाएगी 'राम सेतु' (AI फोटो)

सुंदरता बढ़ाने का काम भी जारी

गाजियाबाद नगर निगम ने कहा कि राज नगर एक्सटेंशन से दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर तक फैली 'एलिवेटेड रोड' को अब 'राम सेतु' के नाम से जाना जाएगा और इसी नई पहचान के हिसाब से भव्य प्रवेश द्वार भी तैयार किया जा रहा है। नगर निगम के सूत्रों ने बताया कि प्रवेश द्वार के ऊपर भगवान राम का प्रतीक एक विशाल धनुष-बाण लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम के अधिकारी इस ढांचे के आसपास सजावटी लाइट समेत सुंदरता बढ़ाने का काम भी कर रहे हैं, ताकि यह दिन और रात दोनों समय एक खास स्थल के रूप में दिखे।

End of Feed