Meerut News: आज के ईद का त्योहार है, पूरे देश में ईद मनाई जा रही है। लेकिन इस बीच मेरठ से एक बड़ी खबर सामने आई है। मेरठ में ईदगाह में नमाज पढ़ने के बाद फिलिस्तीन के पक्ष में बैनर दिखाए गए। यहां शाही ईदगाह के बाहर कुछ युवाओं ने सरकार के इजराइल से बात कर युद्ध को विराम लगाने की मांग की है। युवकों द्वारा पकड़े गए इस बैनर में फिलिस्तीन को फ्री करने की मांग की गई है। इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बैनर पर अंग्रेजी में फिलिस्तीन के फ्री होने की बात लिखी हुई है।
ईद के मौके पर मेरठ में फिलिस्तीन के पक्ष में बैनर पकड़े दिखे युवक, सरकार से फ्री कराने की लगाई गुहार
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated Mar 31, 2025, 12:51 PM IST
मेरठ में ईदगाह के बाहर कुछ युवक फिलिस्तीन को फ्री कराने की मांग करते हुए बैनर पकड़े दिखाई दिए। युवकों की सरकार से मांग है कि वह इजराइल से बात कर युद्ध पर विराम लगाए। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
End of Feed
