Ghaziabad Fire: गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र में अंबर सिनेमा के पास स्थित पेंट के गोदाम भीषण आग लग गई। गोदाम से आग की लपटों को निकलता देख इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया है। आग किस वजह से लगी है इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं लग पाया है।
गाजियाबाद
Ghaziabad Fire: गाजियाबाद में पेंट के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated Apr 1, 2025, 01:00 PM IST
