Ghaziabad News: 11वीं मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, पति गिरफ्तार

Ghaziabad News: गाजियाबाद जिले के राजनगर एक्सटेंशन में एक महिला ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के राजनगर एक्सटेंशन इलाके से आत्महत्या करने का एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने बहुमंजिला इमारत की 11वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दहेज को लेकर ससुराल से प्रताड़ित महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस ने दहेज के मामले में मृतक महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Ghaziabad News

11वीं मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान

महिला ने 11वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की पहचान आरती के रूप में की है, जिसकी उम्र 32 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि महिला ने शुक्रवार को 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिवार को महिला का शव सौंप दिया जाएगा।

End of Feed