गाजियाबाद

लिव-इन रिलेशन में थी महिला...घर से आई बदबू तो खुला खौफनाक राज; प्रेमी फरार पुलिस परेशान

यूपी के लोनी स्थित टोनिका सिटी थाना क्षेत्र में एक घर से बदबू आने पर महिला की डेडबॉडी होने का पता चला। महिला अपने पुरुष पार्टनर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी।

Image

लोनी मर्डर केस

लोनी : ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के इलायचीपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मकान से तेज दुर्गंध आने लगी। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद किया। जांच में पता चला कि महिला अपने पुरुष मित्र के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। घटना के बाद से उसका साथी फरार है। पुलिस विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर हत्या या आत्महत्या से जुड़े पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस महिला और उसके प्रेमी के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है।

अक्सर प्रेमी से मिलने आती थी महिला

दरअसल, गुरुवार को डायल-112 के माध्यम से थाना ट्रॉनिका सिटी पर एक सूचना प्राप्त हुई कि सिग्नेचर सिटी चौकी अंतर्गत इलायचीपुर क्षेत्र में एक मकान में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना पर तत्काल थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने बताया कि उक्त मकान में फैजुल उर्फ इमरान नामक व्यक्ति किराए पर रहता था, जिससे मिलने के लिए करीब 40 वर्ष की महिला अक्सर उस मकान में आती-जाती रहती थी। मृतका की शिनाख्त के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल, फैजुल उर्फ इमरान फरार है, उससे कोई संपर्क नहीं है। पुलिस महिला और उसके प्रेमी के बारे में पता लगाने में जुटी है। घटना के खुलासे के लिए 2 टीमों का गठन किया गया है। फिलहाल, अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!