Bulandshahr: पुलिस मुठभेड़ में वांटेड गैंगस्टर गिरफ्तार, बदमाश पर अलग-अलग थाने में 32 मामले दर्ज

Bulandshahr News: बुलंदशहर में वांटेड गैंगस्टर को पुलिस की टीम द्वारा मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान गैंगस्टर के पैर में गोली लगी थी। घायल गैंगस्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के थाना पहासू इलाके में शनिवार देर रात पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया और उसे गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश गैंगस्टर पैना निकला जिस पर अलग-अलग थानों में 32 मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर के कब्जे से बाइक, एक तमंचा, एक कारतूस और खोखा बरामद किया गया।

Bulandshahr Police

पुलिस मुठभेड़ में वांटेड गैंगस्टर गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार गैंगस्टर

जानकारी के मुताबिक, घायल हुए बदमाश का काफी लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ अलग-अलग जनपदों में कुल 32 मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल, घायल गैंगस्टर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गैंगस्टर की पहचान रुपेन्द्र उर्फ पैना के रूप में की गई है। पुलिस की गैंगस्टर पैना के साथ अलीगढ़ रोड पर गांव सोही नगला पुलिया के पास मुठभेड़ हुई थी, जहां उसने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया।

End of Feed