शामली में एसटीएफ का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में इनामी बदमाश समेत 4 ढेर

यूपी के शामली में एसटीएफ टीम की कग्गा गैंग के बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश के साथ 3 अन्य बदमाशों को मार गिराया है।

Shamli News: उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में 4 बदमाश ढेर हो गए। इन बदमाशों में एक इनामी बदमाश भी मारा गया। जानकारी के अनुसार, एसटीएफ के साथ बदमाशों की मुठभेड़ थाना झिंझाना क्षेत्र में हुई थी। मुठभेड़ के दौरान एक इंस्पेक्टर सुनील को भी गोली लगी है। उनका इलाज के लिए मेदांता अमृतधारा हॉस्पिटल करनाल में भर्ती कराया गया है।

Shamli News

एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में इनामी बदमाश समेत 4 ढेर

एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में मुस्तफा कग्गा गैंग का इनामी बदमाश मारा गया है। पुलिस ने बताया आरोपी पर 1 लाख रुपये का इनाम था और कई थानों में आरोपी के खिलाफ मामले दर्ज थे। पुलिस ने मृतकों की पहचान अरशद पुत्र जमील निवासी बहाड़ी माजरा, थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर, मनजीत पुत्र मेहताब निवासी रोहटा, थाना खरखौदा, जनपद मेरठ और सतीश पुत्र राज सिंह निवासी अशोक विहार करनाल के रूप में की है। एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। एसटीएफ के अधिकारी ने बताया कि अरशद के ऊपर लूट, हत्या और अन्य समेत सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और हरियाणा में 17 मुकदमे दर्ज थे।

End of Feed