गाजियाबाद

शामली में एसटीएफ का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में इनामी बदमाश समेत 4 ढेर

यूपी के शामली में एसटीएफ टीम की कग्गा गैंग के बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश के साथ 3 अन्य बदमाशों को मार गिराया है।

Image

एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में इनामी बदमाश समेत 4 ढेर

Photo : ANI

Shamli News: उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में 4 बदमाश ढेर हो गए। इन बदमाशों में एक इनामी बदमाश भी मारा गया। जानकारी के अनुसार, एसटीएफ के साथ बदमाशों की मुठभेड़ थाना झिंझाना क्षेत्र में हुई थी। मुठभेड़ के दौरान एक इंस्पेक्टर सुनील को भी गोली लगी है। उनका इलाज के लिए मेदांता अमृतधारा हॉस्पिटल करनाल में भर्ती कराया गया है।

एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में मुस्तफा कग्गा गैंग का इनामी बदमाश मारा गया है। पुलिस ने बताया आरोपी पर 1 लाख रुपये का इनाम था और कई थानों में आरोपी के खिलाफ मामले दर्ज थे। पुलिस ने मृतकों की पहचान अरशद पुत्र जमील निवासी बहाड़ी माजरा, थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर, मनजीत पुत्र मेहताब निवासी रोहटा, थाना खरखौदा, जनपद मेरठ और सतीश पुत्र राज सिंह निवासी अशोक विहार करनाल के रूप में की है। एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। एसटीएफ के अधिकारी ने बताया कि अरशद के ऊपर लूट, हत्या और अन्य समेत सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और हरियाणा में 17 मुकदमे दर्ज थे।

गुप्त सूचना के अधार पर STF ने की कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार देर रात एसटीएफ मेरठ को गुप्त सूचना मिली थी कि शामली के झिंझाना क्षेत्र में बदमाश लूट के इरादे से जा रहे हैं। इसके बाद एसटीएफ टीम मौके पर पहुंची। एसटीएफ के सूत्रों के अनुसार, टीम ने कार आती देखी, तो उसे रोकने का प्रयास किया, इसी दौरान कार सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से लगभग 30 मिनट फायरिंग हुई। एसटीएफ ने मुस्तफा कग्गा गैंग के सदस्य अरशद और उसके तीन साथियों ढेर कर दिया।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article