Ghaziabad News: गाजियाबाद में यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होना है। निर्दलीय प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए हर हथकंडे अपना रहे हैं। ऐसा ही एक माजरा वसुंधरा जोन के वार्ड नंबर 68 ब्रिज बिहार में देखने को मिला। यहां निर्दलीय प्रत्यासी गुलाबचंद गुप्ता वोटरों को लुभाने के लिए बीते कई दिनों से पानी की तरह शराब बहा रहा था। वहीं मतदान से एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ता इसका पर्दाफाश करने में कामयाब रहे। 9 मई की रात पुलिस ने उसके घर के पास से शराब से भरी गाड़ी बरामद की। गाड़ी उसके रिश्तेदार की बताई जा रही है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में भी शराब रखते हुए वीडियो साफ देखा गया है।
Ghaziabad News: वोटरों को लुभाने के लिए निर्दलीय प्रत्याशी अपना रहे हर हथकंडे
