गाजियाबाद

वर्किंग महिलाओं के लिए खुशखबरी! यूपी के इन तीन शहरों में बनेगा हॉस्टल

यूपी सरकार ने वर्किंग महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों में हॉस्टल बनाने का फैसला लिया है। इसके लिए 381.56 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

Image

यूपी के इन तीन शहरों में बनेगा हॉस्टल

Photo : iStock

UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने यूपी के तीन प्रमुख शहरों में महिलाओं के लिए हॉस्टल खोलने का ऐलान किया है। इस हॉस्टल की सबसे खास बात यह होगी कि ये वर्किंग महिलाओं को सुलभ और किफायती आवास उपलब्ध करवाएगा।

इन तीन प्रमुख शहरों में होगा हॉस्टल का विकास

जानकारी के अनुसार, महिलाएं के लिए यूपी की राजधानी लखनऊ समेत गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में सरकार ने आधुनिक छात्रावास के निर्माण की योजना बनाई है। मीडिया के लिए जारी एक बयान के मुताबिक, 'पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (एसएएससीआई)’ योजना के तहत उत्तर प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के लिए कुल आठ छात्रावास के निर्माण को मंजूरी दी गई है।' बयान के अनुसार, ये छात्रावास लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में बनाए जाएंगे और इनमें से प्रत्येक में 500 महिलाओं के रहने की व्यवस्था होगी।

हॉस्टल निर्माण के लिए बजट पास

जारी बयान में बताया गया है कि छात्रावास निर्माण परियोजना के लिए 381.56 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार ने 251.8296 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है, जिसे राज्य के वित्त विभाग ने महिला कल्याण विभाग को हस्तांतरित कर दिया है। बयान के मुताबिक, छात्रावास बनाने के लिए निर्माण एजेंसी नामित कर दी गई है। इसमें कहा गया है कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article