Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में अनियंत्रित कार वलीपुरा नहर में गिरी, दो लोग लापता, तलाश में जुटी पुलिस और NDRF

Bulandshahr Accident: यूपी के बुलंदशहर जिले में एक कार अचानक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। नहर में कार को निकाल लिया गया है लेकिन उसमें सवार लोग लापता है। पुलिस एनडीआरएफ की सहायता से उन्हें खोजने के प्रयास कर रही है।

Bulandshahr Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दो लोगों के नहर में बहने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों के नहर में बहने की आशंका है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नहर में गिरी हुई कार को बाहर निकाला गया, लेकिन उसमें सवार लोग लापता हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और सहायता के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) को बुलाया गया है।

Bulandshahr Accident

बुलंदशहर में अनियंत्रित कार वलीपुरा नहर में गिरी

अनियंत्रित कार नहर में गिरी

पुलिस ने बताया कि यह हादसा बुधवार देर रात हुआ, जब स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर वलीपुरा नहर में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और क्रेन व अन्य मशीनों की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार जिस समय यह हादसा हुआ कार में बुलंदशहर की आनंद विहार कॉलोनी के निवासी अर्पित और उसका दोस्त अनिरुद्ध सवार थे।

End of Feed