गाजियाबाद

Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में अनियंत्रित कार वलीपुरा नहर में गिरी, दो लोग लापता, तलाश में जुटी पुलिस और NDRF

Bulandshahr Accident: यूपी के बुलंदशहर जिले में एक कार अचानक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। नहर में कार को निकाल लिया गया है लेकिन उसमें सवार लोग लापता है। पुलिस एनडीआरएफ की सहायता से उन्हें खोजने के प्रयास कर रही है।

Image

बुलंदशहर में अनियंत्रित कार वलीपुरा नहर में गिरी

Bulandshahr Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दो लोगों के नहर में बहने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों के नहर में बहने की आशंका है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नहर में गिरी हुई कार को बाहर निकाला गया, लेकिन उसमें सवार लोग लापता हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और सहायता के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) को बुलाया गया है।

अनियंत्रित कार नहर में गिरी

पुलिस ने बताया कि यह हादसा बुधवार देर रात हुआ, जब स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर वलीपुरा नहर में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और क्रेन व अन्य मशीनों की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार जिस समय यह हादसा हुआ कार में बुलंदशहर की आनंद विहार कॉलोनी के निवासी अर्पित और उसका दोस्त अनिरुद्ध सवार थे।

अपर जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि हमें रात करीब 10 बजे वलीपुरा नहर में एक कार के गिरने की सूचना मिली। तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। वाहन को नहर से निकाल लिया गया, लेकिन उसमें कोई नहीं था।’’ हालांकि, उन्होंने दो लोगों के नहर में बहने की आशंका जताई है। सिंह ने बताया कि "लापता युवकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है जिन्होंने उनकी पहचान अर्पित और अनिरुद्ध के रूप में की है।" उन्होंने आगे कहा, "दोनों का खोजने के प्रयास जारी हैं। पानी के तेज बहाव को देखते हुए आशंका है कि वे बह गए होंगे। बचाव अभियान में मदद के लिए एनडीआरएफ को बुलाया गया है।" सिंह ने बताया कि अधिकारी इस बात का पता लगा रहे हैं कि दुर्घटना के समय कार में कितने लोग सवार थे।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article