गाजियाबाद

Meerut News: एक शौहर, दो बीवियां और थाने के बाहर हो गया हंगामा

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पुलिस थाने के गेट पर दो महिलाओं में जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली। जिसने भी इन दो महिलाओं को लड़ते देखा, देखता रह गया। असल में लड़ने वाली यह दोनों महिलाएं एक ही शख्स की दो बीवियां हैं।

Image

एक शौहर के लिए भिड़ीं दो बीवियां

कहानी उत्तर प्रदेश के मेरठ की है और पूरी तरह से फिल्मी लेकिन हकीकत है। जिले शहर के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में थाने के बाहर दो महिलाएं अपने-अपने परिवार के साथ पहुंचीं। दोनों महिलाओं के साथ उनके घर वालों ने भी थाने के बाहर खूब हंगामा किया। हंगामा एक व्यक्ति को लेकर था, जो इन दोनों का शौहर है। जिसका नाम इरशाद है।

हंगामा करने वाली दोनों महिलाएं उसकी बीवियां हैं। इनमें से एक निशा के साथ इरशाद ने 12 साल पहले निकाह किया था। दोनों के चार बच्चे भी हैं। हंगामे में शामिल दूसरी औरत का नाम एलिना है, जिसके साथ इरशाद ने 8 महीने पहले निकाह कर लिया।

निशा और एलिना थाने के गेट पर ही शौहर इरशाद के लिए भिड़ गईं। हो भी क्यों ना!निशा के रहते इरशाद ने दूसरा निकाह जो कर लिया। इरशाद की पहली बीवी निशा का आरोप है कि इरशाद ने बिना बताए उसे और बच्चों को छोड़ दिया। इरशाद उसे और उसके चार बच्चों को छोड़कर चला गया और दूसरी शादी कर ली।

दरअसल सोमवार को इरशाद और एलिना थाने आए थे। इसकी खबर निशा को लग गई और वह भी अपने परिजनों के साथ थाने पहुंच गई। बस फिर क्या था थाने के गेट पर ही इरशाद की दोनों बीवियां लड़ने लगीं। इस बीच दोनों के परिजनों के बीच भी झड़प हो गई। दोनों तरफ से न सिर्फ एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए, बल्कि गाली-गलौज तक की नौबत आ गई।

हालांकि, पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को किसी तरह शांत करवाया। हंगामा देख वहां राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग तमाशबीन बन देखते रहे कि कैसे एक शौहर के लिए दो बीवियों में सड़क पर जंग छिड़ी हुई है, जिससे थाने के बाहर जाम की स्थिति बन गई।

इधर पुलिस का कहना है कि दोनों ही पक्षों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article