गाजियाबाद

Ghaziabad में यूट्यूबर का अपहरण, इसलिए किडनैपर ने खेला खेल

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक यूट्यूबर का अपहरण करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Image

Ghaziabad में यूट्यूबर का अपहरण, इसलिए किडनैपर ने खेला खेल

गाजियाबाद: जिले की पुलिस ने एक यूट्यूबर का अपहरण करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया और अपहृत को मथुरा से सुरक्षित छुड़ा लिया। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि विजय नगर थाना पुलिस ने यूट्यूबर प्रवीण (35) का अपहरण करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रवीण अपना यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जिसके तीन लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं।

सिंह ने बताया कि प्रवीण का अपहरण करने के आरोप में मनीष (38) और सुरेंद्र (32) को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी प्रवीण को अगवा कर मथुरा ले गए थे, जहां से पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और यूट्यूबर को बरामद किया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि यूट्यूबर का एक करीबी राहुल (33) जुए में मोटी रकम हार गया था। इसके बाद उसने प्रवीण का अपहरण कर उससे पैसे ऐंठने की साजिश रची। अपनी योजना में उसने सुरेंद्र, पुष्पेंद्र, हितेश और मनोज की मदद ली। डीसीपी ने कहा कि पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article