बागपत में ट्रिपल मर्डर से सनसनी; इमाम की पत्नी और दो बेटियों की धारदार हथियार से हत्या, जांच के लिए पुलिस टीमें गठित

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें एक इमाम की पत्नी और उनकी दो छोटी बेटियों की कथित धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद के पास हुई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच के लिए पांच टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Baghpat Triple Murder: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में शनिवार को एक भयावह घटना सामने आई, जिसमें एक इमाम की पत्नी और उनकी दो बेटियों की कथित रूप से धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया है। इमाम इब्राहिम की पत्नी इसराना (30), बड़ी बेटी सोफिया (5) और छोटी बेटी सुमैया (2) का शव उनके घर में खून से लथपथ हालत में पाया गया। यह घटना जिले के दोघट थाना क्षेत्र के गांगनौली गांव में स्थित बड़ी मस्जिद के पास हुई।

Imam Wife and Two Daughters Found Dead in Baghpat (Symbolic Photo: iStock)

बागपत में इमाम की पत्नी और दो बेटियों की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो: iStock)

घटना के समय इमाम इब्राहिम किसी काम से देवबंद गए हुए थे। शनिवार दोपहर जब बच्चे मस्जिद में पढ़ाई के लिए पहुंचे, तो उन्होंने घर में तीनों के शव देखे और शोर मचाया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद थाना दोघट पुलिस, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय, अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार चौहान और क्षेत्राधिकारी विजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की बारीकी से जांच की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान पुलिस द्वारा शव उठाने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया, जिससे थोड़ी देर हंगामा हुआ, लेकिन अधिकारियों के समझाने के बाद स्थिति नियंत्रित कर दी गई।

End of Feed