गाजियाबाद

Traffic Advisory: आज गाजियाबाद में होंगे CM योगी, कई रूट डायवर्ट; इन रास्तों पर जाने से बचें

Ghaziabad Traffic Diversion: आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद के रामलीला मैदान में हो रहे क्रायर्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वह 757 करोड़ की 111 परियोजनाओं का लोकापर्ण करेंग। साथ ही यहां 110 से ज्यादा निजी कंपनियां में लोगों को रोजगार दिलाने की भी तैयारी है। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग शामिल होंग, जिसे लेकर ट्रैफिक विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। घर से निकले से पहले इन रूप को एक बार जरूर चेक कर लें-

Image

गाजियाबाद में आज ट्रैफिक डायवर्जन

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Ghaziabad Traffic Diversion: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) आज गाजियाबाद आ रहे है। जहां वह आज सुबह 9 बजे से हो रहे कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। आज इस कार्यक्रम के दौरान वह 757 करोड़ की 111 परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास करने वाले हैं, जिसे लेकर घंटाघर रामलीला मैदान के आसपास ट्रैफिर डायवर्जन किया गया है। इस कार्यक्रम में आज भारी संख्या में लोगों आ सकते हैं। इसलिए आज घर से निकलने से पहले रूट चेक करके निललें-

757 करोड़ की 111 परियोजनाओं का लोकापर्ण

मुख्यमंत्री इस दौरान 757 करोड़ रुपये की 111 परियोजनाओं का लोकापर्ण करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान रोजगार मेले में 110 से ज्यादा निजी कंपनियों में 15 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार दिलाया जाएगा। इसके साथ 6 हजार से ज्यादा छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन दिलाने की तैयारी की जा रही है।

सुबह 7 बजे से ही यातायात डायवर्ट

इस कार्यक्रम को लेकर गाजियाबाद के ट्रैफिक विभाग ने एडवाइजरी जारी कि है, जिसके मुताबिक आज बुधवार को रामालीला मैदान , घंटाघर में आयोजित कार्यक्रम को लेकर पुराने जीटी रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट रेहगा। आज सुबह 7 बजे से ही यातायात डायवर्ट रहेगा।

रिक्शा/ओटो रिक्शा की परिचालन बंद

आज सुबह 7 बजे से ही शहीद मेट्रो स्टेशन तक ई-रिक्शा/ओटो रिक्शा की परिचालन बंद रहेगा। वहीं सभी तरह के मालवाहकों और बसों का आना-जाना पुराने जीटी रोड पर पूरी तरह से बंद रखा जाएगा।

इन रूटों पर डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

  • सीमापुरी से आने वाले और लाल कुआं से जाने वाले बुलंदशहर जाने वाली गाड़ियां मोहन नगर से लिंगक रोड से यूपी गेट की तरफ जाते हुए नेशनल हाइवे-9 और दिल्ली मेरठ रोड का प्रयोग करेंगे।
  • विजय नगर और लालकुआं से आने वाली गाड़ियां, जिन्हें हापुड़ तिराहा की ओर जाना हैं, वो चौधरी मोड़ से अंबेडकर रोड होते हुए बस अड्डा से गुजरते हुए सेठ मुकुंद लाल चौराहा जाते हुए हापुड़ की ओर जाएंगे।
  • शहीद मेट्रो स्टेशन की ओर से आने वाली गाड़ियां, जो विजयनगर से लाल कुआं की तरफ जाना है, वो हापुड़ तिराहा से पुराना बस अड्डा जाते हुए अंबेडकर रोड से चौधरी मोड़ होते हुए विजय नगर/लाल कुआं की ओर जाएंगे।
  • इस प्रोग्राम के दौरान क्रार्यक्रम में रोजगार मेला में आने वाले प्रतिभागी चौधरी मोड़ से निर्धारित पार्किंग में गाड़ियां पार्क करेंगे। इसके साथ ही रमते रोड होकर रामलीला मैदान से जानकी द्वार और हनुमान द्वार से कार्यक्रम स्थल जाएंगे।
Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article